{"_id":"6283f23913c484231e1afe5b","slug":"police-bharati-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld462959388","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में टूट गया 199 अभ्यर्थियों का सरकारी नौकरी का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में टूट गया 199 अभ्यर्थियों का सरकारी नौकरी का सपना
विज्ञापन
पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में बॉल थ्रो करता अभ्यर्थी। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पुलिस लाइन में चल रही पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया में दो दिन में 118 अभ्यर्थियों का खाकी पहनने का सपना टूट गया। पहले दिन 60 तो दूसरे दिन 58 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता की बाधाएं पार नहीं कर पाए। मंगलवार को पुलिस लाइन में पुलिस आरक्षी भर्ती के तहत 261 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा दी। 169 पुरुष और 92 महिलाओं ने शारीरिक दक्षता परीक्षा दी जबकि 139 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 203 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास और 58 फेल हो गए। एसपी लोकेश्वर सिंह की देखरेख में शारीरिक दक्षता परीक्षा संचालित की गई। प्रत्येक दिन 400 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा का लक्ष्य रखा गया है।
पुलिस भर्ती में किसी के बहकावे में न आएं युवा
पिथौरागढ़। पुलिस भर्ती को लेकर युवा किसी के बहकावे में नहीं आए। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में पुलिस, पीएसी, फायरमैन के आरक्षी महिला-पुरुष के 1521 पदों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई जा रही है। शारीरिक दक्षता परीक्षा की वीडियोग्राफी की जा रही है। किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आम लोगों और अभ्यर्थियों से अपील है कि भर्ती के लिए अराजक तत्वों के बहकावे में न आएं। कोई भी व्यक्ति भर्ती कराने के लिए किसी भी अभ्यर्थी से रुपये की लेनदेन या किसी भी प्रकार से झांसे में लेने की कोशिश करता है तो इसकी सूचना 9411112082, 9411112982 पर दें। उन्होंने कहा कि जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी और उसे पुरस्कार भी दिया जाएगा।