{"_id":"acb82a9b90b6482545d6d2ea2fba793a","slug":"pmgsynew-protesting-against-engineers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमजीएसवाई के अभियंताओं के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमजीएसवाई के अभियंताओं के खिलाफ की नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 15 Oct 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही चंडाक-चमाली सड़क से किनीगाड़, चैतोलीखेत, सेलीभीड़ा गांव को जोड़ने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने 11वें दिन भी चंडाक-चमाली सड़क पर निर्माण कार्य नहीं होने दिया। वार्ता से पहुंचे पीएमजीएसवाई के अभियंताओं के खिलाफ ग्रामीणों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन
चंडाक-चमाली सड़क पर एकत्र जीवन लाल, रूप राम, बंशी राम, हरीश राम, गणेश राम, सुभाष राम, लछमन प्रसाद, अनी राम, होशियार नाथ, गोकुल नाथ समेत कई लोगों ने 350 आबादी के तीन गांवों को सड़क से वंचित रखने का आरोप लगाते हुए खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इनका कहना था कि चंडाक-चमाली सड़क से किनीगाड़, चैतोलीखेत, सेलीभीड़ा गांव को जोड़ने की मांग लगातार की जा रही है। मात्र डेढ़ किमी सड़क बनाने में तीनों गांवों को यातायात की सुविधा मिल जानी है।
विज्ञापन
इस मामले में जिला मुख्यालय में भी आंदोलन किया जा चुका है लेकिन प्रशासन, विभाग और सरकार ग्रामीणों की एक नहीं सुन रहा है।
ग्रामीण प्रदर्शन कर ही रहे थे कि इसी बीच पीएमजीएसवाई का दल मौके पर पहुंच गया। यह लोग ग्रामीणों से सड़क का काम बाधित नहीं करने की अपील कर रहे थे कि ग्रामीण भड़क गए और नारेबाजी शुरू कर दी।
इनका कहना था कि तीनों गांवों के लिए सड़क मंजूर होने के बाद ही चमाली सड़क में काम होने दिया जाएगा। उधर, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा ने किनीगाड़, चैतोलीखेत, सेलीभीड़ा के लोगों की मांग को जायज बताया।