फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   PM will be welcomed with flower showers at 20 places

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में पीएम का 20 जगहों पर पुष्प वर्षा से होगा स्वागत

Fri, 06 Oct 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 06 Oct 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
PM will be welcomed with flower showers at 20 places
पीएम मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए अ​​धिकारियों से जानकारी लेते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। सं
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री का 20 स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा। विभिन्न स्कूलों के बच्चे और भाजपा कार्यकर्ता पुष्पवर्षा के साथ पीएम का स्वागत करेंगे। इन सभी स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1200 जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

सभा स्थल स्पोर्ट्स मैदान में वीआईपी सिटिंग व्यवस्था और वीवीआईपी सुरक्षा घेरा डी के बाहर दाहिनी ओर बने मंच और उसके सामने सोफा आदि पर वीआईपी के बैठने की व्यवस्था रहेगी। वीवीआईपी के आगमन के समय निर्धारित सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। वीवीआईपी के स्वागत के लिए 20 स्थान चयनित कर लिए गए हैं। चयनित स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ पारंपरिक परिधानों, वाद्य यंत्रों, छलिया नृत्य के साथ स्वागत होगा। स्कूल, कॉलेज के बच्चे, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग पुष्प वर्षा करेंगे। कार्यक्रम स्थल, वीवीआईपी मार्ग, एयरपोर्ट आदि स्थानों पर अनाधिकृत व्यक्तियों प्रवेश वर्जित रहेगा। पुलिस कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास के मकानों में निवासरत किराएदारों, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कर रही है।
विज्ञापन

-----------
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगा सुरक्षा बल
पिथौरागढ़। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि वीवीआईपी की सुरक्षा में सेंध लगाने या आवागमन का विरोध करने वालों के प्रति सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अभिसूचना तंत्र को सतर्क किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से शांति और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यहां से होगा प्रवेश
पिथौरागढ़। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया सिटिंग वीवीआईपी सुरक्षा घेरा डी के सामने होगी। वाई आकार में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डी के बाहर वीआईपी सर्कल के दाहिनी ओर प्रिंट मीडिया के पत्रकारों के बैठने की व्यवस्था होगी। मीडिया कर्मी अर्जुन अवार्डी हरिदत्त कापड़ी भवन के पास से प्रवेश करेंगे। संवाद

-------
जीआईसी में पार्क होंगे बाहर से आने वाले वाहन
पिथौरागढ़। बाहरी क्षेत्रों से आने वाले वाहन जीआईसी में पार्क होंगे। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि बाहर के जनपदों से आने वाले वाहन सिल्थाम, घंटाकरण, नगरपालिका, अपटेक तिराहा होते हुए जीआईसी जाएंगे। स्थानीय वाहन देव सिंह मैदान में पार्क होंगे। यहां से लोग पैदल कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे। गुप्ता तिराहा और विजडम तिराहे के पास वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा। चार घंटे के लिए वन वे व्यवस्था को रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed