झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलापुल खोलने समेत छह सूत्री मांगों को लेकर व्यापारियों का अनशन 13वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को व्यापारियों ने वाद्य यंत्रों को बजाकर सरकार के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
व्यापारियों नेे वाद्य यंत्रों को बजाकर क्षेत्र में सरकार के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। अनशन स्थल पर हुई सभा में व्यापार संघ अध्यक्ष जगदीश जोशी, कोषाध्यक्ष दीपक इजरवाल, भोला दत्त जोशी और प्रकाश डिक्टिया कहा कि अनशन को 13 दिन हो गए हैं, लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। महाकाली की आवाज के संयोजक शंकर खड़ायत ने कहा कि झूलाघाट के लोग कोरोना की मार से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
व्यापारियों ने कहा कि सरकार सीमांत के व्यापारियों को सौतेला व्यवहार कर रही है। इस मौके पर महासचिव हरी बल्लभ भट्ट, दीपक पंत, तिलक चंद, परमानंद गिरी, जीवन चंद्र भट्ट, गिरीश पंत, ज्वाला दत्त शर्मा, गिरीश पंगरिया, मदन भट्ट मौजूद रहे।