फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Plantation On Harela

Pithoragarh News: प्रदेश के सभी 42 वन प्रभागों में बनेगा हरेला वन

Mon, 17 Jul 2023 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 17 Jul 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Plantation On Harela
चंपावत। प्रदेश में अब हरेला वन बनाया जाएगा। प्रदेश के सभी वन प्रभागों में सोमवार को इसकी शुरुआत की जाएगी। इन हरेला वनों में अगले पांच साल तक पौधे लगाए जाएंगे। पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी वन विभाग की होगी। प्रदेश के प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक ने दस जुलाई को ये आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी 42 वन प्रभागों में हरेला वन विकसित किए जाएंगे। इसके तहत प्रत्येक प्रभाग के वन क्षेत्रों के अनुभाग स्तर पर तीन से पांच हेक्टेयर वन क्षेत्र का चयन किया जाएगा। इन चयनित हरेला वन क्षेत्रों में 2027-28 तक फल और चारा प्रजाति के पौधे रोपे जाएंगे। हरेला वन क्षेत्र की सुरक्षा वन विभाग करेगा। डीएफओ आरसी कांडपाल ने बताया कि चंपावत प्रभाग के सात वन क्षेत्रों में 50 अनुभागों में हरेला वन बनाया जाएगा। इसके लिए वन क्षेत्र चयनित कर लिया गया है। अगले पांच साल में इन अनुभागों के आरक्षित वन या वन पंचायती जंगलों में 250 हेक्टेयर में 2.75 लाख पौधे रोपे जाएंगे। पौधों की सुरक्षा के लिए चौकीदार और तारबाड़ आदि उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed