फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   pithrogarh news

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथी पर किया रक्तदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
pithrogarh news
जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि सप्ताह के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह कोरोना काल में खून की कमी नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

बुधवार को 20 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में रक्तदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में वह लोगों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के सत्ता में आने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और बदहाल हो गई हैं। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है। इस दौरान ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.नरेंद्र शर्मा ने कोरोना काल में रक्तदान करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी, कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष दिनेश बिष्ट, विरेंद्र गिरी, शहबाज खान, प्रदीप सौन, कपिल कुमार, विकास भट्ट, रोहित देवलाल, हर्षवर्धन वर्मा, पंकज शेखावत, बसंत जोशी, सूरज कुमार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed