फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh will vote today on 570 votable sites

पिथौरागढ़ के 570 मतदेय स्थलों पर आज पड़ेंगे वोट

Tue, 14 Feb 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 14 Feb 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh will vote today on 570 votable sites
डीडीहाट नगर में विकासखंड कार्यालय के मतदान केंद्र की व्यवस्था करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ जिले की चारों विधानसभा सीटों पर बनाए गए 570 मतदेय स्थलों में बुधवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। सभी मतदान केंद्रों में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी गई हैं। पोलिंग पार्टियां मंगलवार शाम तक सभी मतदान केंद्रों में पहुंच गई। प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। जिले के कुल 3,64,493 मतदाता चारों सीटों पर मैदान में उतरे 30 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने बताया कि धारचूला सीट पर कुल 83739 मतदाता हैं। इनमें महिला वोटर 42217 और पुरुष वोटर 41522 हैं। इसी तरह डीडीहाट सीट पर कुल मतदाता 79890 हैं। इनमें 41255 महिलाएं और 38635 पुरुष वोटर हैं। पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 102770 हैं। इनमें महिलाओं की संख्या 51492 और पुरुषों की संख्या 51278 है। गंगोलीहाट में कुल 98094 मतदाताओं में 47627 महिलाएं और 50467 पुरुष हैं।
विज्ञापन


चारों सीटों पर कुल 570 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। धारचूला के 143, डीडीहाट के 132, पिथौरागढ़ के 141 और गंगोलीहाट के 154 मतदेय स्थलों में सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। उससे पहले पीठासीन अधिकारी मॉकपोल करेंगे। हर मतदान केंद्र में सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध रहेगा। हर मतदान केंद्र में सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे और संवेदनशील मतदान केंद्रों में सशस्त्र पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा
मतदान दिवस को वाहनों के संचालन पर पूर्ण रोक रहेगी। सिर्फ उन वाहनों के संचालन की अनुमति मिलेगी जिनको जिला निर्वाचन कार्यालय से अनुमति पत्र जारी हुआ है। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने बताया कि सभी मार्गों पर बैरियर लगा दिए गए हैं। बैरियर में पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। मतदान संपन्न होने तक यह व्यवस्था जारी रहेगी।

62 मतदान केंद्र संवेदनशील की श्रेणी में
जिले की चारों विधानसभा सीटों पर 62 मतदान केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इनमें सबसे ज्यादा 25 मतदान केंद्र डीडीहाट विधानसभा सीट पर हैं। धारचूला के 17, पिथौरागढ़ के 14 और गंगोलीहाट के 6 मतदान केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।


स्ट्रांग रूम में जमा होंगी ईवीएम
मतदान संपन्न होने के बाद बुधवार शाम से नजदीकी मतदान केंद्रों से ईवीएम यहां राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में पहुंचने लगेंगी। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी अर्धसैनिक बलों के जवानों के पास रहेगी। दूरदराज की ईवीएम 16 फरवरी की शाम और 17 फरवरी की सुबह तक भी आती रहेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने बताया कि ईवीएम जमा कराने के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed