फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh tops the country in effective operation of MNREGA

मनरेगा के प्रभावी संचालन में पिथौरागढ़ जिला देश भर में पहले स्थानपर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh tops the country in effective operation of MNREGA
महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के प्रभावी संचालन में पिथौरागढ़ जिले को देश भर में पहला स्थान मिला है। समय पर भुगतान करने में मूनाकोट विकासखंड को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। यह पहली बार हुआ है जब मनरेगा में राज्य के किसी जिले को एक साथ चार पुरस्कारों के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के सफल संचालन के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय हर साल विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कारों की घोषणा करता है। इन पुरस्कारों में अधिकांश पुरस्कार एमआईएस रिपोर्ट के आधार पर दिए जाते हैं। कुछ पुरस्कारों के लिए राज्य, जिलों और विकास खंडों से नामांकन, प्रस्तुतीकरण एवं धरातलीय सत्यापन करने के बाद चयन किया जाता है।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने बताया कि इस वर्ष इस योजना की विभिन्न श्रेणियों में उत्तराखंड राज्य को 10 पुरस्कार मिले हैं। इनमें राज्य स्तर पर चार पुरस्कार, जिला स्तर पर तीन पुरस्कार और विकासखंड स्तर पर दो पुरस्कार दिए गए हैं। इनमें से जिला स्तर पर तीनों पुरस्कार पिथौरागढ़ को दिए गए हैं, जबकि ब्लॉक स्तर पर मिलने वाले दो पुरस्कारों में पहला पुरस्कार पिथौरागढ़ के मूनाकोट विकासखंड को दूसरा खटीमा विकासखंड को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम स्तर पर मिलने वाला पुरस्कार पौड़ी के रंचुला ग्राम पंचायत को मिला है। जिला विकास अधिकारी ने बताया कि पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे और मुख्य विकास अधिकारी वंदना (आईएएस) के निर्देशन में जिले से ग्राम स्तर तक मनरेगा योजना के सफल क्रियान्वयन में पिथौरागढ़ जिला देश के अग्रणी जिलों में शामिल हो गया है। यह पुरस्कार 18 दिसंबर को दिल्ली में प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार प्राप्त करने जिलाधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे, सीडीओ वंदना और डीडीओ गोपाल गिरी दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed