{"_id":"594fe86f4f1c1bc4728b48ca","slug":"pithoragarh-third-in-football","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल में पिथौरागढ़ तीसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल में पिथौरागढ़ तीसरे स्थान पर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
फुटबाल में तीसरे स्थान के लिए भिड़ते आरसीएफ कपूरथला और उत्तराखंड स्टॉर्म चेजर्स के खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड स्टॉर्म चेजर्स पिथौरागढ़ की टीम ने ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट-2017 में तीसरा स्थान हासिल किया है। तीसरे-चौथे स्थान के लिए हुए मुकाबले में पिथौरागढ़ की टीम ने वर्ष 2015 की विजेता टीम रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ) कपूरथला को 1-0 से हराया। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को ट्राफी के साथ 50000, चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 25000 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 27 जून को गढ़वाल हीरोज दिल्ली और पंजाब पुलिस जालंधर के बीच होगा।
विज्ञापन
तीसरे, चौथे स्थान के लिए हुआ मुकाबला शुरुआत से ही संघर्षपूर्ण रहा। पहले हाफ के अंतिम क्षणों में पिथौरागढ़ के विकास क्षेत्री ने गोल कर टीम को एक गोल की बढ़त दिला दी। हालांकि इस गोल को लेकर विवाद भी हुआ। कपूरथला के खिलाड़ियों ने गोल करने वाले खिलाड़ी को ऑफसाइड बताते हुए मैच रेफरी के समक्ष विरोध जताया। आरसीएफ कपूरथला के खिलाड़ियों के विरोध के बीच मुख्य निर्णायक आदित्य ने आरसीएफ कपूरथला के कैप्टन सुनील कुमार और गोलकीपर मुखविंदरजीत सिंह को पीला कार्ड दिखाया। रेफरी अपने निर्णय पर कायम रहे। इस दौरान खेल करीब 10 मिनट तक रुका रहा।
विज्ञापन
दूसरे हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ियों को गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन खिलाड़ी इसका लाभ नहीं उठा सके। दूसरे हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। गत टूर्नामेंट की विजेता आरसीएफ कपूरथला को चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा। मैच का आंखों देखा हाल देवेंद्र सिंह बिष्ट ने सुनाया। मुख्य अतिथि जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, विशिष्ट अतिथि जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेंद्र लुंठी, प्रोफेसर जीत सिंह ज्याला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। तीसरे, चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को जिलाधिकारी सी रविशंकर, पुलिस अधीक्षक अजय जोशी, मुख्य विकास अधिकारी आशीष चौहान ने पुरस्कार बांटे। संचालन कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया ने किया। आयोजकों ने बताया कि 26 जून को होने वाला खिताबी मुकाबला अब 27 जून को होगा। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि पेयजल, आबकारी मंत्री प्रकाश पंत होंगे।
विज्ञापन