फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh Police will run Operation Smile campaign

Pithoragarh News: ऑपरेशन स्माइल अभियान चलाएगी पिथौरागढ़ पुलिस

Mon, 29 Apr 2024 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 29 Apr 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh Police will run Operation Smile campaign
पिथौरागढ़। ऑपरेशन स्माइल के तहत पिथौरागढ़ पुलिस गुमशुदा बच्चों, महिलाओं, पुरुषों के लिए ऑपरेशन स्माइल शुरू करने जा रही हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस विभिन्न विभागों और संस्थाओं से सहयोग मांगेगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में ऑपरेशन स्माइल को लेकर हुई गोष्ठी में एक मई से 30 जून दो माह तक ऑपरेशन स्माइल अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद स्तर पर दो सर्चिंग और टेक्निकल टीमों का गठन किया गया। ये टीमें जनपद के किसी भी क्षेत्र से गुमशुदा लोगों की जानकारी एकत्रित कर तलाशी अभियान शुरू करेंगी। अभियान के तहत शेल्टर होम, नारी निकेतन, संप्रेक्षण गृह, विशेष गृह, होटल, ढाबे, कारखाने, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों आदि में तलाशी अभियान चलाकर गुमशुदा लोगों की घर वापसी कराई जाएगी। इस टीम के नोडल अधिकारी सीओ पिथौरागढ़ परवेज अली, विधिक अभियोजन अधिकारी राकेश चंद्र और ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया की मदद से भी गुमशुदा की जानकारी ली जाएगी। गोष्ठी में जनपद स्तर पर बनी ऑपरेशन स्माइल टीम के सदस्य, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, महिला हेल्प लाइन, स्वास्थ्य विभाग, कार्ड बालिका गृह, प्रोबेशन विभाग, सखी वन स्टॉप सेंटर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, करुण महिला व बाल उत्थान समिति, चाइल्ड हेल्प लाइन, घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी आदि विभागों के सदस्य मौजूद रहे। इस गोष्ठी में डाॅ. मदन बोनाल, पारस कापड़ी, सुनीता चंद, पुष्पा वल्दिया, रीतू भट्ट, कविता नाथ, अजय ओली, प्रेमा सुतेड़ी, लक्ष्मण सिंह, निर्मला भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed