फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   pithoragarh news

पिथौरागढ़ में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
pithoragarh news
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण जन जीव अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सीमांत जिले के मुनस्यारी में सर्वाधिक 8.2 एमएम बारिश हुई। धारचूला में 5.5, पिथौरागढ़ में 4.0, बेड़ीनाग में 3.0, गंगोलीहाट और डीडीहाट में 1.5 एमएम बारिश हुई। भारी बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ गई है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। भारी बारिश के कारण रई, पंडा, आईटीबीपी जाजरदेवल के पास पुल पर जल भराव होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगरीय क्षेत्र में गंगा निवास सहित कई अन्य स्थानों पर नालियों के बंद होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से नालियां बंद होने से लोग परेशान हैं, लेकिन इसके बाद भी बंद पड़ी नालियों को खोलने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। धारचूला में भी मंगलवार की शाम से बारिश का क्रम जारी था। लगातार हो रही बारिश के बीच बिजली भी गुल रही। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला मुख्यालय में भी देर शाम तक बारिश जारी थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों क्षेत्रों में कोहरा लगने से यातायात के संचालन में दिक्कत
पिथौरागढ़। लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। इससे यातायात के संचालन में काफी दिक्कतें हो रही हैं। संकरे मोड़ों पर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed