फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh News: Gaurav body did not reach India even after 18 days from South Africa

Pithoragarh: दक्षिण अफ्रीका से 18 दिन बाद भी भारत नहीं आया गौरव का शव, माता-पिता और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 20 Aug 2024 04:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 20 Aug 2024 04:54 PM IST
सार

धारचूला के गुर्गवा गांव निवासी गौरव सिंह धामी का दिल का दौरा पड़ने से दो अगस्त को निधन हो गया था। 18 दिन बाद भी उसका शव भारत नहीं लाया जा सका है। माता-पिता, पत्नी और दो बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Pithoragarh News: Gaurav body did not reach India even after 18 days from South Africa
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

धारचूला के गुर्गवा गांव निवासी गौरव सिंह धामी का दिल का दौरा पड़ने से दो अगस्त को निधन हो गया था। 18 दिन बाद भी उसका शव भारत नहीं लाया जा सका है। माता-पिता, पत्नी और दो बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। सामाजिक कार्यकर्ता केशर सिंह धामी ने एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर मृतक का शव भारत लाने के लिए उचित कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।

धारचूला ब्लॉक के गर्गुवा गांव निवासी गौरव दक्षिण अफ्रीका में एक मरीन सर्विस कंपनी में कार्यरत थे। दो अगस्त को कंपनी के पर्सनल मैनेजर ने परिजनों को गौरव का दिल का दौरा पड़ने से निधन होने की सूचना दी। इसके बाद तीन अगस्त को कंपनी के दो कर्मियों ने हल्द्वानी आकर दिल का दौरा पड़कर निधन होने की बात परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों ने शव को भारत लाने के लिए जरूरी कागजात कंपनी को भेजे।

विज्ञापन


ये पढ़ें- पटना के श्रद्धालु की मौत: मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौटते समय रास्ते में हालत बिगड़ी, अस्पताल में दम तोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


रांथी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता केशर सिंह धामी ने इस संबंध में एसडीएम के माध्यम से विदेश मंत्री को पत्र भेजा था। इसके बावजूद इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई है। शव को भारत लाने का इंतजार कर रहे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सदमे से परिजनों का स्वास्थ्य भी बिगड़ने लगा है। केशर सिंह ने एसडीएम मंजीत सिंह के माध्यम से प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर गौरव सिंह का शव भारत लाने की गुहार लगाई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed