फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Patna devotee dies under suspicious circumstances while returning after darshan of Maa Purnagiri

पटना के श्रद्धालु की मौत: मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौटते समय रास्ते में हालत बिगड़ी, अस्पताल में दम तोड़ा

Tue, 20 Aug 2024 04:49 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 20 Aug 2024 04:49 PM IST
सार

बिहार के पटना जिले से मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालु को गंभीर हालत में उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Patna devotee dies under suspicious circumstances while returning after darshan of Maa Purnagiri
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

बिहार के पटना जिले से मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालु को गंभीर हालत में उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रुद्रपुर से आए परिजनों ने बताया कि वह हार्ट के मरीज थे और धार्मिक प्रवृत्ति के होने से मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आए थे।

पुलिस के अनुसार सोमवार को अरविंद शर्मा (55) पुत्र रामबालक शर्मा निवासी ग्राम उलाल, जिला पटना (विहार) मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद वापस लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई। रोडवेज के पास से कुछ लोगों ने नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉ. आफताब अंसारी ने बताया कि साथ आए लोग उसे अस्पताल पहुंचा कर चले गए। प्राथमिक इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक की जेब से मिली डायरी से उसके पुत्र दीपक शर्मा को फोन से सूचना दी गई। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि एसआई राकेश कठायत ने पंचनामा भरा। मृतक के हार्ट का मरीज होने की बात कही गई है।
विज्ञापन

ये पढ़ें-  तस्वीरों में तबाही: तपोवन में बादल फटा...तीन कॉलोनियों के 70 घरों में घुसा मलबा, 50 लाख से अधिक का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, रुद्रपुर से रजनीश कुमार ने बताया कि उसके चाचा हार्ट के मरीज और धार्मिक प्रवृत्ति के होने से बिहार से मां पूर्णागिरि के दर्शन करने आए थे। उनके परिवार में पुत्र दीपक और पत्नी हैं। रिश्तेदार झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त एसआई जय कुमार सिंह ने बताया कि तीन-चार दिन पहले ही वह घर से मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed