फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh Municipality gets the status of Municipal Corporation, the claim to become Mayor begins

Pithoragarh: मेयर बनने के लिए लॉबिंग शुरू, दावेदारों की फौज करेगी सिरदर्द; कांग्रेस और भाजपा से इतने दावेदार

Tue, 20 Aug 2024 12:20 PM IST
हीरा मेहरा दीपक चंद्र कापड़ी, संवाद
दीपक चंद्र कापड़ी, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 20 Aug 2024 12:20 PM IST
सार

पिथौरागढ़ पालिका को नगर निगम का दर्जा मिलते ही मेयर बनने का सपना लिए दोनों ही प्रमुख दलों के नेता सक्रिय हो गए हैं और लॉबिंग भी शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
Pithoragarh Municipality gets the status of Municipal Corporation, the claim to become Mayor begins
भाजपा और कांग्रेस - फोटो : संवाद

विस्तार

पिथौरागढ़ पालिका को नगर निगम का दर्जा मिलते ही मेयर बनने का सपना लिए दोनों ही प्रमुख दलों के नेता सक्रिय हो गए हैं और लॉबिंग भी शुरू हो चुकी है। मेयर बनने के लिए कांग्रेस ने 10 तो भाजपा से फिलहाल पांच से अधिक दावेदारों के नामों की चर्चा है। ऐसे में दोनों दलों के लिए सभी दावेदारों को एकजुट कर किसी एक के नाम पर मुहर लगाना चुनौती भरा साबित होगा।

विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष बनने के लिए भाजपा-कांग्रेस के दावेदारों की लंबी सूची सामने आई थी। पालिका को निगम का दर्जा मिलते ही यह सूची और अधिक लंबी होने लगी है। दोनों प्रमुख दलों से संभावित दावेदारों ने स्थानीय स्तर पर तैयारी भी शुरू कर दी है। कांग्रेस से अब तक मेयर बनने का सपना देख रहे 10 तो भाजपा से पांच से अधिक संभावित दावेदारों के नामों की चर्चा है।

विज्ञापन

मेयर पद के लिए दावेदारी पुख्ता करने के लिए लॉबिंग भी शुरू हो गई है। चर्चा है कि समर्थक भी अपने नेता को मेयर की कुर्सी तक पहुंचाने के लिए टिकट का दबाव बनाने में जुट गए हैं। किसे पार्टी मैदान में उतारेगी और कौन टिकट पाने की दौड़ हारेगा यह समय बताएगा। हालांकि दोनों ही दल एकजुट होकर अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने का दावा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- तस्वीरों में तबाही: तपोवन में बादल फटा...तीन कॉलोनियों के 70 घरों में घुसा मलबा, 50 लाख से अधिक का नुकसान

285 वोट पाने वाला बनेगा पार्षद
मेयर के साथ ही पार्षद बनने के संभावित दावेदार भी तैयारी में जुट गए हैं। अब तक 20 वार्डों की पालिका बगैर सीमा विस्तार के 40 वार्डों की नगर निगम में बदल गई है। 38,000 मतदाताओं के नगर निगम में एक वार्ड में औसतन 950 मतदाता होंगे। यदि हर बार की तरह वार्डों में 60 फीसदी मतदान हुआ तो हर वार्ड में करीब 570 मतदान होगा। ऐसे में सिर्फ 285 वोट पाने वाला उम्मीदवार पार्षद की कुर्सी हासिल कर लेगा।

18 वार्ड बंटेंगे दो हिस्सों में
बजेटी, खड़कोट, पांडेगांव, जगदंबा कॉलोनी, कुमौड़, सिनेमालाइन, ऐंचोली, सेरा पुनेड़ी, चंद्रभागा, विण-जाखनी, तिलढुकरी, शिवालया, सिमलगैर, धनौड़ा, लिन्ठूड़ा, नया बाजार, भाटकोट और टकाना वार्ड दो हिस्सों में बटेंगे। पूर्व में पालिका में शामिल इन 18 वार्डों के स्थान पर 36 वार्ड अस्तित्व में आएंगे। कृष्णापुरी वार्ड को तीन हिस्सों में बांटा जाएगा जबकि दौला वार्ड पूर्व की तरह निगम में शामिल होगा।

दावेदारी करना हर कार्यकर्ता का अधिकार है। मेयर के लिए कुछ संभावित दावेदारों के नाम की चर्चा है। भाजपा संगठित पार्टी है। पैनल मेयर के लिए जिस दावेदार का नाम फाइनल करेगा, हर कार्यकर्ता उसे जिताने में जुटेगा।
 - गिरीश जोशी, जिलाध्यक्ष, भाजपा, पिथौरागढ़।

फिलहाल मेयर के लिए 10 से अधिक संभावित दावेदारों के नाम की चर्चा है। पार्टी आलाकमान मेयर के उम्मीदवार पर निर्णय लेगा। जिसके नाम पर मुहर लगेगी, हर कार्यकर्ता उसके पक्ष में खड़ा होगा।
- अंजू लुंठी, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस, पिथौरागढ़।

नगर निगम के लिए 40 वार्डों का निर्धारण कर लिया गया है। नगर निगम में शामिल वार्डों में मतदाताओं की संख्या कम होगी।
 - राजदेव जायसी, ईओ, नगर पालिका, पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed