फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh high school 88.81 percent and intermediate 84.19 percent

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में हाईस्कूल 88.81 प्रतिशत और इंटर का 84.19 प्रतिशत रहा परीक्षाफल

Thu, 25 May 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 25 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh high school 88.81 percent and intermediate 84.19 percent
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में वर्ष 2023 उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाफल पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहा है। इस बार हाईस्कूल में 21 छात्र-छात्राओं ने वरीयता सूची और इंटर में आठ छात्र-छात्राओं ने वरीयता सूची में स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 इंटर बोर्ड परीक्षा में 3443 छात्र और 3046 छात्राएं शामिल हुए। इसके अलावा प्राइवेट में 75 छात्र और 17 छात्राओं सहित कुल 6535 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इस वर्ष इंटर का परीक्षाफल 85.64 प्रतिशत रहा है। वर्ष 2022 का बोर्ड परीक्षाफल 84.19 रहा था जिसमें जिले के सात बच्चों ने वरीयता सूची में स्थान बनाया था।
विज्ञापन

इस वर्ष हाईस्कूल बोर्ड की वरीयता सूची में 21 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। इस वर्ष हाईस्कूल में 3301 छात्र और 2986 छात्राओं के अलावा 64 प्राइवेट छात्र-छात्राओं सहित 6287 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। वर्ष 2022 में परीक्षाफल 84.64 प्रतिशत रहा था और 12 छात्र-छात्राओं ने वरीयता सूची में स्थान बनाया था। इस बार हाईस्कूल और इंटर दोनों के परीक्षा परिणामों में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट
बोर्ड परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं हैं। इस साल पिछले साल की तुलना में परीक्षाफल में सुधार हुआ है। इंटर में इस साल 85.64 और हाईस्कूल में 88.81 परीक्षाफल रहा है। - अशोक कुमार जुकरिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed