फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh engineers strike

इंजीनियरों की हड़ताल

Thu, 17 Dec 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 17 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Pithoragarh engineers strike

 डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की हड़ताल में अब अधिशासी अभियंता और अधीक्षण अभियंता भी शामिल हो जाएंगे। 19 दिसंबर को सभी इंजीनियरिंग विभागों में तालाबंदी होगी। तमाम राजनैतिक दलों का समर्थन मिलने से हड़ताली इंजीनियरों का जोश बढ़ रहा है।

विज्ञापन


आज कांग्रेस प्रदेश महामंत्री आनंद रावत ने धरनास्थल पर जाकर कहा कि वह इंजीनियरों की मांगों को लेकर सरकार से बात करेंगे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी और जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने आंदोलन को पूरा समर्थन देने का ऐलान किया।
विज्ञापन


धरनास्थल पर हुई सभा में महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश जोशी, एमपीएस डोबाल, एलपी जोशी, भवान सिंह बोरा, केके जोशी, अमरनाथ जुकरिया, मनीष खड़ायत, संतोष कुमार, बीसी उपाध्याय, एमएम उपाध्याय, वीरेंद्र कुमार, प्रदीप उपाध्याय, संजय जोशी, महेश्वर आदि ने कहा कि आंदोलन को आगे जारी रखने के लिए एकजुटता की जरूरत है। इंजीनियरों की हड़ताल का अब व्यापक असर होने लगा है। निर्माण कार्यों की देखरेख नहीं हो पा रही है। ठेकेदारों को भुगतान प्राप्त करने में दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed