{"_id":"6af5f88066381a8e850ffc6e","slug":"pithoragarh-district-lags-in-survey-swachh-bharat-abhiyan-runs-out-of-steam-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-148836-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिला सर्वेक्षण में पिछड़ा, स्वच्छ भारत अभियान तोड़ गया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिला सर्वेक्षण में पिछड़ा, स्वच्छ भारत अभियान तोड़ गया दम
Thu, 12 Nov 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम के स्वच्छ भारत अभियान की हकीकत सामने आई है। पिथौरागढ़ नगर के साथ ही जिले को संवारने और स्वच्छ बनाने के दावे हकीकत में नहीं बदल सके हैं। ऐसा इसलिए कि इस बार न तो नगर निगम और ना ही जिले के अन्य निकाय स्वच्छता सर्वेक्षण सूची में जगह पा सके हैं। अब फिर से कमियों को दूर कर अगली सर्वेक्षण सूची में जगह पाने के दावे किए जा रहे हैं।
केंद्र सरकार की तरफ से हर साल जनसंख्या के हिसाब सभी शहरों में स्वच्छता सर्वेक्षण कराया जाता है। सफाई, कूड़े का निस्तारण, शौचालय, ड्रेनेज सहित अन्य व्यवस्थाओं का सर्वे केंद्र सरकार की टीम करती है और इन बिंदुओं पर लोगों की राय ली जाती है। इन सभी व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए शहरों की रैंकिंग तय होती है।
पिछले वर्ष पहली बार अस्तित्व में आए नगर निगम ने रैंकिंग में 2434 अंकों की बड़ी छलांग लगाकर प्रदेश में पांचवां और देश में 177वां स्थान प्राप्त किया था। उम्मीद थी कि भविष्य में इसमें और सुधार होगा लेकिन इस बार नगर निगम इस कसौटी में खरा नहीं उतर सका है। चिंताजनक बात यह है कि रैंकिंग में कमी तो दूर नगर निगम का इस बार सर्वेक्षण सूची में नाम तक भी शामिल नहीं हो सका। ऐसे में पिथौरागढ़ नगर में नगर निगम की कार्यशैली, प्रबंधन और स्वच्छता भारत मिशन के दावों की हकीकत सामने आई है।
विज्ञापन
दो साल पहले प्रदेश में 16 तो देश में 2611वें स्थान पर था पिथौरागढ़
वर्ष 2024 में स्वच्छता सर्वेक्षण तत्कालीन नगर पालिका को प्रदेश भर में 16 और देश भर में 2611वीं रैंक हासिल हुई थी। अगले वर्ष इसे नगर निगम का दर्जा मिला और रैंकिंग में सुधार हुआ। दूसरे ही साल फिर से नगर निगम रैंकिंग में पिछड़ गया है जो चर्चाओं में है।
जिले के अन्य निकाय भी पिछड़े
जिले में नगर निगम के अलावा डीडीहाट, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, धारचूला और मुनस्यारी निकाय शामिल हैं। हैरानी है कि न तो नगर निगम और ना ही जिले का अन्य कोई भी निकाय स्वच्छता सर्वेक्षण की कसौटी पर खरा उतर सका है। इस बार नगर निगम के साथ ही किसी भी निकाय को पुरस्कार सूची में शामिल नहीं किया गया है जबकि पिछले वर्ष नगर निगम को सूची में शामिल होने पर 25 लाख रुपये का पुरस्कार मिला था।
नगर निगम की ये रहीं प्रमुख कमियां
-डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में पिछड़ा
-ट्रंचिंग ग्राउंड में ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण न होना
-नगर की बदहाल ड्रेनेज व्यवस्था और नाली निकास का अभाव
-सफाई कर्मचारियों के साथ ही तकनीकी कर्मचारियों की कमी से नाली निर्माण, सफाई पर पड़ा बुरा असर
-सिटीजन फीडबैक सही न होना
......................
पिछली बार ट्रंचिंग ग्राउंड में ठेके पर रिसाइकिल प्लांट लगाया गया था। वर्तमान में वहां नगर निगम अपना ट्रीटमेंट प्लांट लगा रहा है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में कमी आई। इन कारणों से सर्वेक्षण में नंबर कम मिले। अगले वर्ष सभी कमियों को दूर कर नगर निगम को सर्वेक्षण सूची में उचित स्थान दिलाया जाएगा। -राजदेव जायसी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, पिथौरागढ़
.............
सर्वेक्षण के मानकों में बदलाव से नगर निगम सूची में स्थान बनाने से चूक गया। नए मानकों के अनुसार काम कर अगले वर्ष फिर से रैंकिंग में सुधार ही नहीं बल्कि नगर निगम को पुरस्कार सूची में शामिल करवाया जाएगा। इसके लिए सभी मिलकर काम करेंगे। सफलता अवश्य मिलेगी। -कल्पना देवलाल, महापौर, नगर निगम, पिथौरागढ़