फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh Depot Bus

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ डिपो को नई बसों का इंतजार

Wed, 15 Feb 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 15 Feb 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh Depot Bus
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ डिपो को देहरादून निगम से नई बसें मिलने का इंतजार है। पहाड़ पर चलने की मियाद पूरी कर चुकीं 10 बसों के बदले अब तक डिपो को नई बसें नहीं मिली हैं।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ डिपो 62 बसों से लंबी दूरी और स्थानीय स्तर पर यात्रियों को सुविधा दे रहा है। इनमें से कई बसें सड़कों पर चलते-चलते अक्सर रुक जाती हैं। कई बसों की स्थिति ठीक नहीं हैं जिस कारण यात्रियों को यात्रा के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लंबी दूरी की बसें अक्सर यात्रियों को धोखा दे जाती हैं।
विज्ञापन


पहाड़ों की विषम भौगोलिक परिस्थिति में इन बसों को मरम्मत के साथ चलाना बेहद मुश्किल होता है। बसों के गियर बॉक्स में दिक्कत, ब्रेक फेल, टायर फटने की घटनाएं होती रहती हैं। इन सबके बावजूद पिथौरागढ़ डिपो को बसें नहीं मिली है। एआरएम रविशेखर कापड़ी ने बताया कि डिपो के पास 72 बसें थी जिनमें से 10 बसें पहाड़ पर चलने के मानक पूरा कर चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें मैदानी क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। 62 बसों को गुरुग्राम, दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, टनकपुर, बरेली, झूलाघाट, धारचूला आदि क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। सभी बसों को वर्कशॉप में जांच के बाद ही भेजा जाता है। नई बसों के लिए शासन स्तर से ही कार्रवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed