फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh dairy will be made state-of-the-art: MLA

पिथौरागढ़ की डेयरी को अत्याधुनिक बनाया जाएगा:विधायक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh dairy will be made state-of-the-art: MLA
पिथौरागढ़ दुग्ध संघ कार्यालय में विचार रखती विधायक चंद्रा पंत। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। विधायक चंद्रा पंत ने पिथौरागढ़ की दुग्ध डेयरी को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने का एलान किया है। दुग्ध संघ पहुंचने पर विधायक को दुग्ध संघ के अध्यक्ष विनोद भट्ट और कर्मचारियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

विधायक चंद्रा पंत ने आंचल दूध डेयरी विण का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कर्मियों से डेयरी को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए सुझाव मांगे। कहा कि दुग्ध डेयरी को अत्याधुनिक सुविधा प्रदान कराई जाएंगी। इसके लिए वह विभागीय मंत्री से बात करेंगी। पिथौरागढ़ की सरकारी दुग्ध डेयरी बेहतर काम कर रही है। यहां बने उत्पादों को लोग हाथोंहाथ ले रहे हैं। इसके विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विद्यासागर कापड़ी ने कहा कि विण में पॉल्ट्री फार्म का नवनिर्माण, जिला पशु अस्पताल में पॉलीक्लिनिक की स्थापना और मड़मानले में बकरी अनुसंधान संस्थान की स्थापना मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल है। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश पंत, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, कृपाल वल्दिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed