फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh, Bageshwar and Udham Singh Nagar won

पिथौरागढ़, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर जीता

Sat, 26 Sep 2015 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 26 Sep 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन
जिला खेल मैदान में राज्य आमंत्रण जूनियर बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन तीन मैच खेले गए, जिसमें बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 30 सितंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मैच पौड़ी और बागेश्वर के बीच खेला गया, जिसमें प्रथम हाफ तक दोनों ही टीमें 2-2 गोल कर बराबरी पर रही। दूसरे हाफ में बागेश्वर के अमित परिहार ने एक गोल किया। मैच के अंतिम क्षण में बागेश्वर के दीपक उपाध्याय ने एक गोल कर पौड़ी की टीम को 4-2 से पराजित कर दिया। दूसरा मैच पिथौरागढ़ और हरिद्वार के बीच हुआ, जिसमें प्रथम हाफ में पिथौरागढ़ के वैभव ज्येष्ठा ने पहला गोल किया। दूसरे हाफ में  भी पिथौरागढ़ की टीम के पवन थापा, नवनीत पांगती, वैभव ज्येष्ठा और मुकेश खोलिया ने एक-एक गोल कर टीम को 5-0 से विजयी कर दिया। हरिद्वार की टीम कोई गोल नहीं कर पाई।
विज्ञापन

तीसरा मुकाबला नई टिहरी और ऊधमसिंह नगर के बीच हुआ, जिसमें प्रथम हाफ तक दोनों टीमें 1-1 गोल कर बराबरी पर रही। दूसरे हाफ में ऊधमसिंह नगर के अजय सिंह और विशाल स्वर्णकार ने 1-1 गोल करते हुए टीम को 3-1 से विजयी बना दिया। मैच के निर्णायक भूपेंद्र सिंह चौहान, यतीश ओझा, संजय रावल, अर्जुन, चंद्र सिंह धामी, कैलाश और कवींद्र मेहता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि सांसद महेंद्र सिंह माहरा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और शुभकामनाएं दी। जिला खेल अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 14 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का समापन 30 सितंबर को विधायक मयूख महर करेंगे। इस अवसर पर भुवन पंत, कृष्ण सिंह महर, उप खेल अधिकारी मनोज पुनेठा, देवेंद्र सिंह रावत, शमशेर सिंह सौन, जगत सिंह महरा, अक्षय भंडारी, गोपाल सिंह, विक्रम सिंह, प्रशांत कुमार नौटियाल, नितिन चंद्रा, कपिल मर्तोलिया, सुमित रावत, महिपाल राणा समेत तमाम खेल प्रेमी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed