{"_id":"5caf8497bdec222aaf37d4c9","slug":"pithauraagadh-jile-mein-52-13-champaavat-mein-55-91-pratishat-matadaan-hua","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ जिले में हुआ 52.13, चंपावत 55.91 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ जिले में हुआ 52.13, चंपावत 55.91 प्रतिशत मतदान
Thu, 11 Apr 2019 11:47 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के देव सिंह इंटर कालेज के मतदान केंद्र में कतार में लगे मतदाता।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ जिले की चारों विधान सभाओं में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। जिले में मतदान का 52.13 प्रतिशत रहा। वर्ष 2014 के लोक सभा चुनावों में जिले का मतदान प्रतिशत 53.15 रहा था। चंपावत जिले में 55.91 प्रतिशत से अधिक लोगों ने वोट डाले। ये मत प्रतिशत 2014 की अपेक्षा 0.74 फीसदी अधिक है।
लोक सभा चुनावों में पिथौरागढ़ जिले की पिथौरागढ़, डीडीहाट, धारचूला और गंगोलीहाट विधानसभाओं में 373073 में से 194047 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। पिथौरागढ़ विधान सभा में 52.08 प्रतिशत, डीडीहाट में 51.06 प्रतिशत, धारचूला में 52.90 प्रतिशत और गंगोलीहाट में 50.77 प्रतिशत मतदान हुआ। चंपावत विधानसभा सीट पर 60.15 और लोहाघाट में 52.12 प्रतिशत वोट पड़े है।
18 बूथों में ईवीएम, वीवीपैट संबंधी दुश्वारी आई। चारों विधान सभाओं के 587 मतदान केंद्रों में से लगभग दो दर्जन मतदान केंद्रों में ईवीएम में खराबी के कारण कुछ समय के लिए मतदान का कार्य प्रभावित हुआ। चंपावत के एआरओ अनिल गर्ब्याल ने बताया कि चंपावत सीट में 91637 मतदाताओं में से 55118 ने मताधिकार का उपयोग किया। लोहाघाट के एआरओ शिप्रा जोशी ने बताया कि लोहाघाट विधानसभा सीट में 102226 में से 53280 लोगों ने वोट डाले।