{"_id":"6a566eaee7c022f55e0ed30e","slug":"pilibhit-defeated-almora-4-2-in-the-final-to-win-the-trophy-pithoragarh-news-c-229-1-alm1014-141718-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: फाइनल में पीलीभीत ने अल्मोड़ा को 4-2 से हराकर जीती ट्रॉफीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: फाइनल में पीलीभीत ने अल्मोड़ा को 4-2 से हराकर जीती ट्रॉफीं
Tue, 14 Jul 2026 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 14 Jul 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय चंपावत के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रक फुटबाल प्रतियोगिता का विजेता क्षेत्र मुख्यालय पीलीभीत बन गया है। मंगलवार को फाइनल मुकाबले में क्षेत्रक मुख्यालय पीलीभीत ने क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा को 4-2 के अंतर से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
पहले हाफ में क्षेत्रक मुख्यालय पीलीभीत की टीम ने दो गोल की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा ने पलटवार कर दो गोल कर स्कोर 2-2 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद पीलीभीत के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार दो गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर ली। टीम ने 4-2 से मैच जीतकर ट्रॉफी जीती। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के खेल भावना और अनुशासन की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। यहां कमांडेंट डॉ. विशाल बरनवाल, कमांडेंट चिकित्सा अधिकारी करन चौहान, उप कमांडेंट सुदेश कुमार, नवनीत कुमार यादव, नवीन कुमार सहित सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी व जवान उपस्थित थे।