{"_id":"57f92b024f1c1b0d2f26f50a","slug":"physician-triggered-by-the-transfer-of-the-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिजिशियन के तबादले से भड़की भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिजिशियन के तबादले से भड़की भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 08 Oct 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
डाक्टर का तबादला रद्द करने की मांग पर प्रदर्शन करते पिथौरागढ़ के भाजपाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डा. दिनेश सिंह धर्मशक्तू के स्थानांतरण की सूचना से भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने कहा कि पहले ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे इस जिले में नई तैनाती करने के बजाए सरकार व्यवस्था को और खराब करने में तुली है। बताया गया कि डा. धर्मशक्तू का गोपेश्वर स्थानांतरण हो गया है। भाजपा नेताओं ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजने के बाद प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी और जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया के नेतृत्व में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने मांग की कि डा. धर्मशक्तू का स्थानांतरण तत्काल निरस्त किया जाए, जिला अस्पताल में डाक्टरों के सभी रिक्त पद भरे जाएं, जीवन रक्षक दवाओं, एंटी स्नेकवेनम की सप्लाई की जाए, अस्पताल में 100 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जाए। कहा कि यदि यह तबादला आदेश निरस्त नहीं हुआ तो भाजपा उग्र आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता राजेंद्र रावत, गिरीश जोशी, गणेश भंडारी, कृपाल वल्दिया, पुष्कर भाटिया, जितेंद्र नगरकोटी आदि शामिल थे।
विज्ञापन