{"_id":"59df9e2f4f1c1bf3538b7363","slug":"performance-of-roadways-employees-in-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने बृहस्पतिवार को बस स्टेशन के सामने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि सरकार ने उत्तराखंड परिवहन निगम के विशेष श्रेणी के कर्मचारियों को ही बोनस देने का फैसला लिया है, जबकि अन्य कर्मचारी इससे वंचित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
संगठन की स्थानीय इकाई ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर यह विरोध-प्रदर्शन किया। अब 17 अक्तूबर को सभी कर्मचारी एक दिन के कार्य बहिष्कार पर रहेंगे और 24 अक्तूबर से बेमियादी कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे। 17 अक्तूबर को देहरादून में होने वाली रैली में यहां से भी कई कर्मचारी भाग लेंगे। संगठन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कोमल सिंह ने कहा कि सरकार समझौतों का पालन नहीं कर रही है।
विज्ञापन
महामंत्री पवन पांडे ने कहा कि यदि कर्मचारियों की हड़ताल से रोडवेज को नुकसान होगा तो प्रबंधन जिम्मेदार रहेगा। इस दौरान विनोद पांडे, दीपक कठायत, भुवन राम, रमेश कठायत, वीरेंद्र सिंह, संजय डालाकोटी, आनंद बल्लभ, गणेश पांडे आदि कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन