{"_id":"58010f8d4f1c1b6c6128e1de","slug":"performance-by-bjym","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 14 Oct 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
डाक्टर के तबादले के विरोध में प्रदर्शन करते भाजयुमो कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
बीडी पांडे जिला अस्पताल से बाल रोग विशेषज्ञ का स्थानांतरण करने के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमेश महर के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार सीमांत जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को चरमराना चाहती है। एक के बाद एक डॉक्टरों के बगैर प्रतिस्थानी के ट्रांसफर किया जा रहा है। जिलाधिकारी के माध्यम से स्वास्थ्य सचिव को भेजे ज्ञापन में कहा है कि अस्पताल से बाल रोग विशेषज्ञ रवींद्र पाल सिंह नेगी का स्थानांतरण अन्य जिले में कर दिया गया है। हाल में जिला अस्पताल से फिजीशियन का भी स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन
इन लोगों ने कहा कि जिला अस्पताल पर चंपावत जिले के साथ ही नेपाल का भी दबाव रहता है। बगैर प्रतिस्थानी के डॉक्टरों के तबादले से अस्पताल की व्यवस्था चरमरा जाएगी। युवा मोर्चा ने डॉक्टरों का तबादला आदेश निरस्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक उपरारी, जिला महामंत्री ललित जोशी, सुजीत धामी, जिला मंत्री मितेश बोहरा आदि शामिल थे।
विज्ञापन