{"_id":"5ed3942b8ebc3e902c20936a","slug":"people-will-enjoy-local-pulses-in-institutional-quarantine-centers64","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन सेंटरों में प्रवासी उठाएंगे स्थानीय दालों का लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन सेंटरों में प्रवासी उठाएंगे स्थानीय दालों का लुत्फ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। जिला प्रशासन से जिले के संस्थागत क्वारंटीन सेंटरों के लिए भोजन का मीनू जारी कर दिया है। लोग सेंटरों में स्थानीय दालों का स्वाद भी ले सकेंगे। जिला प्रशासन संस्थागत क्वारंटीन सेंटरों में रूके लोगों को मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराएगा। क्वारंटीन सेंटर में पहले दिन लोगों को नाश्ते में दलिया, दोपहर के खाने में मिक्स दाल, रोटी, चावल, आलू सोयाबड़ी और लौकी टमाटर की सब्जी मिलेगी। रात के खाने में प्रवासियों को रोटी, सब्जी और दाल मिलेगी। दूसरे दिन नाश्ते में पकौड़ी,दोपहर के खाने में स्थानीय दाल, सोयाबड़ी और लौकी टमाटर की सब्जी मिलेगी। तीसरे दिन प्रवासियों को नाश्ते में पकौड़ी दोपहर के खाने में राजमा और कड़ी चावल मिलेगा। रात के खाने में रोटी, सब्जी और दाल मिलेगी। इसके अलावा संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में लोगों को सुबह के वक्त एक पैकेट बिस्कुट और चाय मिलेगी। इसके अलावा सभी प्रवासियों को सप्ताह में एक दिन अंडा करी और पनीर युक्त सब्जी भी मिलेगी। इसके लिए डीएम ने सभी नोडल अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
----:: " संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों के लिए तीन वक्त के भोजन का मीनू जारी कर दिया है। सभी केंद्र प्रभारियों को मीनू के अनुसार प्रवासियों को भोजन उपलब्ध कराना होगा"। -डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, डीएम पिथौरागढ़।
विज्ञापन