{"_id":"584d7a284f1c1b763a2c3654","slug":"people-took-to-the-road-for-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के लिए सड़क पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के लिए सड़क पर उतरे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Sun, 11 Dec 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
रोड की दुर्दशा के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातशिलिंग-थल मार्ग के चौड़ीकरण और हॉटमिक्स में लीपापोती के खिलाफ रविवार को लोग सड़क पर उतर आए। सरकारी धन के दुरुपयोग पर रोष जताते हुए उन्होंने लोनिवि के एडीबी डिवीजन के अभियंताओं और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही कार्यदायी संस्था और ठेकेदार का पुतला फूंका।
विज्ञापन
सांसद प्रतिनिधि कमल कन्याल के नेतृत्व में सड़क पर उतरे लोगों ने एडीवी डिवीजन के अभियंताओं और ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कन्याल ने आरोप लगाया कि सड़क की दशा सुधारने के लिए मिली 44 करोड़ रुपए की रकम की बंदरबांट कर दी गई है। विभाग और ठेकेदार के साथ ही सत्ताधारी दल के नेताओं की भूमिका इसमें ठीक नहीं रही है। भाजयुमो के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सत्याल ने कहा कि बड़ी कोशिशों के बाद सड़क की दशा सुधारने के लिए धन मिला, लेकिन सत्ताधारी पार्टी के नेताओं और जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से रकम ठिकाने लगा दी गई है।
विज्ञापन
सड़क पर कहीं भी मानकों के अनुसार चौड़ीकरण और हॉटमिक्स नहीं किया गया है। बगैर सोलिंग के मिट्टी के ऊपर डामर बिछा दिया गया है। इन लोगों ने सड़क चौड़ीकरण के काम की जांच नहीं होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। कहा है जनता की गाड़ी कमाई को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शन में जगदीश जोशी, कुंदन चुफाल, अंकुर सत्याल, भगत राम, भूपाल मेहता, सौरव कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन