फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People thronged the market on Dhanteras, vehicles kept crawling

Pithoragarh News: धनतेरस पर बाजार में उमड़ा आमजन, रेंगते रहे वाहन

Sat, 18 Oct 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 18 Oct 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
People thronged the market on Dhanteras, vehicles kept crawling
पिथौरागढ़ के बैंक रोड पर लगा जाम। संवाद
पिथौरागढ़। धनतेरस पर जल्द खरीदारी पूरी कर घर लौटने की दूर-दराज से पहुंचे लोगों की उम्मीदों को झटका लगा। वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण यातायात व्यवस्था मजबूत करने की सभी तैयारियां धरी रह गईं और जगह-जगह जाम की समस्या देखने को मिली। नगर की प्रमुख सड़कों पर दिन में कई बार जाम लगने से यात्री, वाहन चालक और राहगीर परेशान रहे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में पार्किंग स्थल एक बड़ी समस्या है। जिले में पंजीकृत वाहनों के अलावा बड़ी संख्या में पर्यटक वाहन भी मुख्यालय में प्रवेश करते हैं। वाहनों के सापेक्ष पार्किंग का अभाव है। सड़कों के किनारे वाहनों को पार्क करना मजबूरी बन गया है। धनतेरस पर बड़ी संख्या में विभिन्न हिस्सों से वाहन जिला मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

ऐसे में बैंक रोड, सिल्थाम, टकाना, ऐंचोली सहित अन्य हिस्सों में दिन भर में कई बार जाम लगा और वाहन रेंगते नजर आए। इस कारण राहगीरों को भी आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस कर्मियों को आवाजाही सुचारु कराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed