फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Shortage of tires hinders regular bus operations

Pithoragarh News: टायरों का अभाव बसों के नियमित संचालन में रोड़ा

Fri, 09 Oct 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 09 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Shortage of tires hinders regular bus operations
पिथौरागढ़। त्योहारी सीजन में पिथौरागढ़ रोडवेज डिपो को टायरों की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस अभाव के कारण डिपो की 12 बसें वर्कशॉप में खड़ी हो गई हैं जिससे कई महत्वपूर्ण रूटों पर बसों का संचालन अनियमित हो गया है। यात्री सेवाओं में बाधा आने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

डिपो को 50 बसों के नियमित संचालन के लिए लगभग 70 नए और 150 रिट्रीट टायरों की आवश्यकता है। इसके विपरीत, मुख्यालय और मंडल कार्यालय से केवल 20 नए और 10 रबड़ चढ़े टायरों की ही आपूर्ति हो पाई है। यह आपूर्ति ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। नवरात्र और दशहरा जैसे पर्वों पर यह समस्या और गंभीर हो गई है। पिथौरागढ़ डिपो पहले से ही नई बसों की कमी से जूझ रहा है। टायरों की पर्याप्त और समय पर आपूर्ति न होने से कई लंबे रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित हैं। देहरादून, बरेली, मदकोट, झूलाघाट, दिल्ली, गुड़गांव और लखनऊ के लिए बसें एक चक्कर पूरा करने के बाद ही दोबारा जा पा रही हैं।
विज्ञापन


हरिद्वार सेवा ठप, यात्री परेशान
पिथौरागढ़ से सुबह 4:30 बजे हरिद्वार के लिए चलने वाली बस सेवा पिछले डेढ़ महीने से ठप पड़ी है। इस कारण हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। डिपो को टायरों की जल्द आपूर्ति की उम्मीद है ताकि सेवाएं सामान्य हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
टायरों की डिमांड पूरी हो रही है। उपलब्ध बस बेड़े से सभी रूटों पर संचालन सुचारु किया जा रहा है। -आरएस कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article