{"_id":"6ac923b943ef9802d4087089","slug":"demand-to-declare-the-trust-defunct-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-147739-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की मांग
Fri, 09 Oct 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 09 Oct 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। भंडारीगांव के तोक खेतीगांव में एक बच्चे की मौत के बाद भी तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को जुलूस निकालकर तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम अंकित राज के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि बच्चे को मारने वाला तेंदुआ सात दिन बाद भी वन विभाग की पकड़ से बाहर है। यह हिंसक तेंदुआ लगातार मवेशियों को मार रहा है। साथ ही घास काटने जा रही महिलाओं और स्कूल जाते बच्चों पर भी हमला कर रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तेंदुए को आदमखोर घोषित कर नहीं मारा गया तो वह अन्य लोगों की जान ले सकता है।
विज्ञापन
इस दाैरान प्रदर्शन करने वालों में धन सिंह मेहता, कैलाश सिंह, हरीश सिंह, पवन कुमार, पुष्पा मेहता, मंजू देवी, चंपा देवी, दीपा देवी, भागुली देवी आदि माैजूद थे।