फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People reaching the frontier tehsil from Dehradun are facing problems due to mountain

पहाड़ के रास्ते देहरादून से सीमांत तहसील पहुंच रहे लोगों को हो रही है परेशानी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
People reaching the frontier tehsil from Dehradun are facing problems due to mountain
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पहाड़ के रास्ते देहरादून से सीमांत तहसील आने वाले लोगों को अपना स्वास्थ परीक्षण कराने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देहरादून से कर्णप्रयाग, ग्वालदम, बागेश्वर के रास्ते डीडीहाट, मुनस्यारी, धारचूला तहसीलों में आने वाले लोगों को अपना स्वास्थय परिक्षण कराने के लिए 90 से 100 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करके सेराघाट जाना पड़ रहा है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देहरादून से अपनी बेटी को लेकर लौटे राज्य आंदोलनकारी शेर सिंह शाही ने बताया कि वह ई पास के माध्यम से अपनी बेटी को लेकर देहरादून से डीडीहाट को निकले तो रास्ते में कई जगह कोरोना के कारण उनकी व बेटी की मेडिकल जांच हुई, परंतु जिला पिथौरागढ़ में प्रवेश करने के लिए उन्हे बागेश्वर से उल्टा कफड़खान वाले रास्ते से जमरानी होते हुए सेराघाट आना पड़ा। सेराघाट में मेडिकल जांच के बाद वह बेरीनाग होते हुए डीडीहाट पहुचे। जबकि चौकड़ी, उङ्यारी बैंड में स्वास्थ जांच की व्यवस्था होती तो किसी को भी यह परेशानी नही उठानी पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed