फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   people reached Collectorate after road worth Rs 24 lakh was broken in six months in pithoragarh

Pithoragarh: 24 लाख की सड़क छह महीने में टूटी, ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को दिया ज्ञापन

Wed, 23 Oct 2024 04:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 23 Oct 2024 04:00 PM IST
सार

पिथौरागढ़ नगर क्षेत्र में भाटकोट से देवतोला तक 24 लाख रुपये से बनी सड़क छह महीने में ही जवाब दे गई। मानकों के तहत निर्माण कार्य नहीं किए जाने और देवतोला तक सड़क नहीं बनने पर लोग कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन देकर उचित कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
people reached Collectorate after road worth Rs 24 lakh was broken in six months in pithoragarh
ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को दिया ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगर क्षेत्र में भाटकोट से देवतोला तक 24 लाख रुपये से बनी सड़क छह महीने में ही जवाब दे गई। मानकों के तहत निर्माण कार्य नहीं किए जाने और देवतोला तक सड़क नहीं बनने पर लोग कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन देकर उचित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और नाली निर्माण का काम भी नहीं किया गया है। अब भी देवतोला तक करीब 50 मीटर सड़क का निर्माण होना बाकी है।

बुधवार को देवतोला क्षेत्र के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम विनोद गोस्वामी को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका ने भाटकोट से देवतोला तक करीब डेढ़ किमी सड़क का निर्माण शुरू किया। सड़क अधूरी छोड़ दी गई और अब भी देवतोला तक 50 मीटर कटिंग शेष है। पूरी सड़क न बनने से क्षेत्र के लोग अब भी पैदल चलने के लिए मजबूर हैं।

विज्ञापन

कहा कि 24 लाख रुपये से बनी सड़क छह महीने के भीतर ही क्षतिग्रस्त हो गई है। जगह-जगह सुरक्षा दीवार टूटने से सड़क खोखली हो गई है। ऐसे में इस पर वाहनों का संचालन खतरनाक बना हुआ है। क्षतिग्रस्त सड़क के सुधारीकरण के लिए किसी की भी जिम्मेदारी तय नहीं है। चेतावनी देते हुए कहा यदि देवतोला तक सड़क निर्माण करने के साथ ही नाली निकास की उचित व्यवस्था और सुरक्षा दीवारों को ठीक नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डीएम विनोद गोस्वामी ने कहा कि यह सड़क महत्वपूर्ण है। सड़क निर्माण की प्रक्रिया गतिमान है। निश्चित तौर पर सड़क का निर्माण मानकों के अनुरूप होगा। ज्ञापन देने वालों में चंद्र बहादुर, जाग उठा पहाड़ के संयोजक गोपू महर, भूपेंद्र सिंह, सरिता देवी, दीपा देवी, नंदा देवी, राजेश्वरी बिष्ट, ज्योति कार्की, कविता, भावना, जगदीश सिंह, ललित सिंह आदि थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed