{"_id":"5aaaa56d4f1c1bba758b5a88","slug":"people-performed-at-kotwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कोतवाली में प्रदर्शन करते सिनेमा लाइन के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिनेमा लाइन क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के विरोध में लोगों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सिनेमा लाइन क्षेत्र में अराजक तत्व लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस कुछ नहीं कर रही है।
विज्ञापन
सभासद पवन माहरा के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे लोगों ने कहा कि मंगलवार रात सिनेमा लाइन निवासी पूरन नगरकोटी की घर के पास खड़ी स्कूटी चोरी हो गई थी, जो बुधवार रात तीन किमी दूर ऐंचोली के पास बरामद हुई। दो दिन पहले टकाना खेत से रसोई गैस सिलिंडर चोरी हो गया था। सभासद माहरा ने पुलिस से चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
छात्र नेता मुकेश भट्ट ने कहा कि रोज शाम को कलक्ट्रेट परिसर में बाइकरों का आतंक रहता है। जिससे शाम के समय घूमने वाले लोगों को खतरा बना रहता है। इस पर भी अंकुश लगाया जाना चाहिए। प्रदर्शन में पवन शर्मा, धीरज सार्की, निखिल सार्की, दिव्यांश चौहान, मोहम्मद अहसान, संजू बोरा, गणेश सौन, दिनेश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन