{"_id":"58c435554f1c1b0311dc3e5d","slug":"people-painted-in-the-colors-of-the-holy-see","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के रंग में रंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के रंग में रंगे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 11 Mar 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में होली गायन करते होल्यार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में होली शबाब पर है। शनिवार को खराब मौसम के बावजूद लोग होली के रंग में रंगे रहे। श्रीरामलीला प्रबंधकारिणी समिति की ओर से आयोजित होली महोत्सव में होल्यारों ने खड़ी होली गायन किया। गांधी चौक में शनिवार से काली कुमाऊं की खड़ी होली शुरू हो गई है। होल्यारों ने कई होली गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
रामलीला मैदान में चल रहे होली महोत्सव में होल्यारों ने भक्तिरस पर आधारित गीत पेश किए-मथुरा मंडल बीच कन्हैया ख्याल रचो जी, चमेली के नौ दल फूल मालिनी हार गिनो जी। इसके अलावा-श्रीकृष्ण भयो अवतार ललना कंसपुरी आदि गीतों को गाकर भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया गया। काली कुमाऊं की खड़ी होली में ढोलक की धुन पर होल्यार देर शाम तक नाचते रहे।
विज्ञापन
ग्रामीण अंचलों में भी होली की धूम मची है। मौसम खराब होने के कारण कई स्थानों पर घरों के अंदर ही होली का आयोजन हुआ। शनिवार को ग्रामीण अंचलों की होली मंदिरों में गई। थल के शिव मंदिर में कई गांवों की होली टोली पहुंची-शिव के मन मांही बसे काशी होलीगीत गाकर भगवान शंकर की स्तुति की गई। रविवार को होली की पूर्णिमा है और 13 फरवरी को छरड़ी होगी।
विज्ञापन