Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People of Askot call off indefinite hunger strike following assurance of a meeting with the CM

Pithoragarh News: अस्कोट के लोगों ने सीएम से मुलाकात के आश्वासन पर टाला आमरण अनशन

Thu, 12 Nov 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 12 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
People of Askot call off indefinite hunger strike following assurance of a meeting with the CM
अस्कोट (पिथौरागढ़)। नगर पंचायत का दर्जा देने, अस्पताल का उच्चीकरण, मिनी स्टेडियम का निर्माण, सड़कों का सुधारीकरण सहित 13 सूत्री मांगों पर आंदोलन कर रहे अस्कोट के लोगों ने विधायक बिशन सिंह चुफाल और एसडीएम खुशबू पांडे के आश्वासन के बाद आमरण अनशन टाल दिया है। विधायक ने क्षेत्र के लोगों को जौलजीबी मेले के शुभारंभ पर 14 नवंबर को पहुंचने वाले सीएम से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया। अब क्षेत्र के लोगों को पांच मिनट में मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखनी होंगी।
विज्ञापन

क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग पर अस्कोट के लोगों ने बृहस्पतिवार से आमरण अनशन शुरू करने का एलान किया था। बीते बुधवार को रामलीला मैदान में धरने पर बैठे लोगों से वार्ता करने के लिए विधायक बिशन सिंह चुफाल और एसडीएम खुशबू पांडे पहुंची। दोनों ने लोगों को 14 नवंबर को जौलजीबी में मुख्यमंत्री से मुलाकात का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से हेलीपैड पर पांच मिनट की मुलाकात कराई जाएगी ताकि लोग क्षेत्र की समस्याओं को उनके समक्ष रख सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से इन समस्याओं पर उचित निर्णय लेने का आग्रह भी किया जाएगा। यह आश्वासन मिलने पर समिति ने आमरण अनशन स्थगित करने और सांकेतिक धरना जारी रखने का निर्णय लिया। चेतावनी दी कि मांगों पर सैद्धांतिक स्वीकृति न मिलने पर 15 नवंबर से आमरण शुरू कर दिया जाएगा। धरने पर नरेंद्र बसेड़ा, कपिल पाल, कलावती, विमला, रुक्मणी और चंद्र सिंह आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक, एसडीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
संघर्ष समिति के साथ वार्ता के दौरान एसडीएम खुशबू पांडे ने क्षेत्र के बैरा में जमीन उपलब्ध होने पर मिनी स्टेडियम और जीआईसी का नाम राजेंद्र पाल के नाम पर किए जाने के लिए कार्रवाई करने हामी भरी। इस दौरान स्कूल से जामताली सड़क को लेकर हुई वार्ता में पीएमजीएसवाई से स्वीकृति की प्रक्रिया जल्द आगे बढ़ाने के विधायक चुफाल और एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed