फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People in panic Bangapani

दहशत में जी रहे बंगापानी के लोग

Thu, 02 Jul 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Thu, 02 Jul 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन

बंगापानी के लोगों की हर दिन और रात दहशत में गुजरती है। अप्रैल में बंगापानी में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर दो व्यापारियों की मौत हो गई थी। इस बार बारिश का सीजन शुरू होते ही लोगों में खौफ है। बंगापानी को सरकार ने तहसील मुख्यालय तो बना दिया है, लेकिन कस्बे की सुरक्षा को लेकर व्यापारी खासे चिंतित हैं।

विज्ञापन


गोरी के कटाव और पहाड़ी से गिरे पत्थरों से हमेशा खतरा बना रहता है। अब व्यापारियों ने इन समस्याओं से लड़ने के लिए व्यापार संघ का गठन किया है और सुरक्षा के उपाय करने के लिए सरकार पर दबाव बनाने का फैसला लिया है। व्यापारियों की बैठक में कहा गया कि भूस्खलन के खतरे से बचाव के लिए ठोस उपाय किए जाने की जरूरत है। व्यापारियों ने कस्बे में सुलभ शौचालय बनाने की भी मांग रखी। बाद में व्यापार संघ का गठन किया गया, जिसमें हुकुम सिंह धामी को व्यापार संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। अभी अन्य पदाधिकारियों का चयन किया जाना है।
विज्ञापन


सुरक्षा के उपाय अब तक नहीं
बंगापानी में पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटना के तुरंत बाद आपदा प्रबंधन विभाग की टीम ने दौरा किया था। टीम ने खतरनाक चट्टानों को देखने के बाद कहा कि इनको हटाने के उपाय किए जाएंगे। तीन महीने बीत गए हैं लेकिन अब तक सुरक्षा के कदम नहीं उठाए गए हैं। इसे लेकर लोगों में गुस्सा है। भाजपा ब्लाक अध्यक्ष कवींद्र देवली ने कहा कि सरकार तत्काल बंगापानी कस्बे की सुरक्षा को कदम उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed