{"_id":"68fbbd91775165db0106dc92","slug":"people-have-turned-away-from-computer-science-and-are-increasingly-interested-in-civil-trades-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-134007-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कंप्यूटर साइंस से मोड़ा मुंह, सिविल ट्रेड में बढ़ी दिलचस्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कंप्यूटर साइंस से मोड़ा मुंह, सिविल ट्रेड में बढ़ी दिलचस्पी
Fri, 24 Oct 2025 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कभी विद्यार्थियों के लिए पहली पसंद बनने वाले कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (सीएसई) के प्रति उनकी दिलचस्पी घट रही है। नतीजतन इस ट्रेड की सीटें नहीं भर पा रही हैं। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बांस में इस शिक्षा सत्र में ट्रेड में 18 सीट रिक्त हैं। पिछले सत्र भी इस ट्रेड में 21 सीटों पर प्रवेश नहीं हो पाए थे।
पॉलीटेक्निक कॉलेज में ट्रेड सिविल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग संचालित हैं। सिविल ट्रेड में निर्धारित 32 सीटों के सापेक्ष 31 सीटों पर प्रवेश हुए हैं। सीएसई में 30 सीट के सापेक्ष सिर्फ 12 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। पिछले वर्ष भी यहां इस ट्रेड में सिर्फ नौ प्रवेश हुए है। अनुदेशकों का कहना है कि विद्यार्थी मानते हैं कि सिविल ट्रेड में पीडब्लूडी, आरडब्लूडी सहित अन्य विभागों में सरकारी नौकरी की संभावना अधिक है। सीएसई में सिर्फ निजी कंपनियों में ही रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। इसके चलते इस ट्रेड में सीटों को भरना कॉलेज प्रबंधन के लिए मुश्किल हो गया है। जानकारी के अभाव में भी विद्यार्थी इस ट्रेड से दूरी बना रहे हैं। संवाद
-- -- -- -- -- -- --
सिविल में 90 तो सीएसई में 50 विद्यार्थी ले रहे हैं तकनीकी ज्ञान
सिविल ट्रेड विद्यार्थियों को खूब भा रहा है। कॉलेज में वर्तमान में सिविल ट्रेड में प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के कुल 90 और सीएसई में सिर्फ 50 विद्यार्थी तकनीकी ज्ञान ले रहे हैं। सीएसई में लगातार छात्र संख्या घटना से कॉलेज प्रबंधन चिंतित है।
विज्ञापन
-- -- --
कोट:
विद्यार्थियों को प्रवेश के दौरान अनुदेशकों के माध्यम से कॅरियर काउंसलिंग कर ट्रेड चुनाव में सहायता की जाती है। सिविल और सीएससी दोनों ट्रेड में सभी सीट भरने के प्रयास किए जा रहे हैं। मदन मोहन टम्टा, प्रधानाचार्य, बांस पॉलीटेक्निक कॉलेज, पिथौरागढ़