{"_id":"6af5fc12ea4b30e5500e8122","slug":"people-have-begun-returning-to-the-plains-after-the-diwali-festival-pithoragarh-news-c-229-1-shld1019-146724-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दिवाली पर्व निपटने के बाद मैदानी क्षेत्रों को लौटने लगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दिवाली पर्व निपटने के बाद मैदानी क्षेत्रों को लौटने लगे लोग
Thu, 12 Nov 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। दिवाली पर्व समाप्त होने के बाद प्रवासियों का मैदानी क्षेत्रों को लौटने का क्रम शुरू हो गया है। रोडवेज प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। रोडवेज लोहाघाट डिपो के वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी जगत नारायण ने बताया कि दिवाली पर्व निपटने के बाद लोगों का मैदानी क्षेत्रों को वापस लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को डिपो से आठ रूटों पर 13 बसों का संचालन किया।
उन्होंने बताया कि भीड़ कम होने से कोई भी अतिरिक्त बस नहीं चलाई गई। उन्होंने बताया कि दिल्ली के लिए चार, देहरादून दो, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नैनीताल, हल्द्वानी, ऋषिकेश, बरेली, पोंटासाहिब रूट पर बसों का संचालन किया गया। उन्होंने बताया कि डिपो में वर्तमान में 29 बसें हैं, जिनमें से एक स्टोर वाहन और एक जली हुई बस भी शामिल है। डिपो में 27 बसें ऑन रूट हैं।
बस मिलना आसान नहीं हो रहा
चंपावत। दिवाली, भाईदूज मनाकर वापस लौट रहे चंपावत वासियों को बस मिलना आसान नहीं हो रहा है। ऐसे में अधिकांश लोग टैक्सी से सफर करने के लिए मजबूर हैं। बस स्टेशन में सिटी सेंटर निर्माण के चलते बसों का आना-जाना कम हो रहा है। ऐसे में बस मिलने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्ग यात्रियों को हो रही है। सड़क पर सामान के साथ घंटों खड़ा होना उनके लिए आसान नहीं हो रहा है। पिथौरागढ़, लोहाघाट डिपो से आने वाली अधिकांश बसें भरकर आ रही हैं। गीता देवी ने बताया कि वह दिल्ली रहती हैं। दिवाली के लिए घर आई थी। बृहस्पतिवार को उन्हें जाना था लेकिन एक घंटे के इंतजार के बाद भी बस नहीं मिली। ऐसे में उन्होंने टैक्सी से सफर करना उचित समझा। बस के लिए यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत दिल्ली, देहरादून जाने वाले यात्रियों को हो रही है।