{"_id":"61608ac48ebc3e62411119db","slug":"people-got-angry-when-the-protester-was-forcibly-picked-up-pithoragarh-news-hld440751815","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशनकारी को जबरन उठाया तो लोगों को गुस्सा आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशनकारी को जबरन उठाया तो लोगों को गुस्सा आया
विज्ञापन
आमरण अनशनकारी शेर सिंह साही को अस्पताल ले जाती पुलिस।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट जिले की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को प्रशासन ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर आमरण अनशन पर बैठे राज्य आंदोलनकारी शेर सिंह शाही को जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया। शेर सिंह के अस्पताल में भर्ती होने के बाद डीडीहाट यूथ सोसाइटी के सचिव प्रकाश बोरा ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
डीडीहाट जिले की मांग को लेकर रामलीला मैदान में अनशन कर रहे पूरन बोरा और शेर सिंह साही का शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परीक्षण किया। इस दौरान पांच दिन से आमरण अनशन कर रहे राज्य आंदोलनकारी शेर सिंह का वजन तीन किलो कम हो गया था। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन से उन्हें उठाने का आग्रह किया।
तहसीलदार शुभांगिनी और थाना प्रभारी बसंत आर्या ने भारी पुलिस बल के साथ शेर सिंह को उठाकर एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती करवा दिया। साही को आंदोलन स्थल से उठाते समय आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच कहासुनी भी हुई। इधर अनशनकारी पूरन के स्वास्थ्य में भी गिरावट दर्ज की गई है। आशा हेल्थ वर्कर्स और यूथ संगठन ने भी आंदोलन स्थल पर धरना दिया। जिले की मांग के लिए दीये भी जलाए गए।
विज्ञापन
15 अगस्त 2011 के सीमांकन के तहत सरकार बनाए जिला : ओझा
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव मनोज ओझा ने कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल पर आरोप लगाया कि वह भाजपा संगठन पदाधिकारियों से डीडीहाट जिले को लेकर नकारात्मक बयान जारी करवा रहे हैं जबकि डीडीहाट जिले की घोषणा 15 अगस्त 2011 को भाजपा की सरकार ने ही की थी। उन्होंने भाजपा सरकार से 15 अगस्त 2011 के सीमांकन को ही रखकर डीडीहाट को जिला बनाने की मांग की है।