फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People from across seven seas will be able to taste Pride of Himalaya tea

Pithoragarh News: सात समंदर पार के लोग ले सकेंगे प्राइड ऑफ हिमालया की चाय स्वाद

Sat, 19 Aug 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 19 Aug 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
People from across seven seas will be able to taste Pride of Himalaya tea
प्राइड ऑफ हिमालया में मिलने वाली चाय। संवाद
पिथौरागढ़। प्राइड ऑफ हिमालया संस्थान की चाय अब सात समंदर पार अमेरिका में भी मिलेगी। संस्थान ने दो करोड़ रुपये कीमत की चाय निर्यात करने का लक्ष्य रखा है। करीब 10 से अधिक प्रकार की चाय निर्यात की जाएगी। प्राइड ऑफ हिमालया की चाय यूरोप के लोग भी खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

2018 में पिथौरागढ़ में स्थापित प्राइड ऑफ हिमालया संस्थान सितंबर से दो करोड़ रुपये कीमत की चाय अमेरिका को निर्यात करेगा। पहले चरण में ग्रीन टी में अमृत तुलसी, गोल्ड टरमरिक, टरमरिक जिंजर ग्रीन, दालचीनी, नेटल ग्रीन टी और हिमालयन डी टोक्सिक कावा ग्रीन टी निर्यात की जाएगी। इसमें 12 तरह की जडी बूटियां हैं। इसके अलावा क्लासिक रेड रोजमैरी औरेंज, लेमन पान रेड टी शामिल हैं। संस्थान साउथ अफ्रीका, फ्रांस, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया के साथ ही दिल्ली एनसीआर, चेन्नई, महाराष्ट्र आदि शहरों में लाखों कीमत क्लासिक रेड, रोजमैरी रेड, रोज रेड टी, ऑरेंज रेड, लेमन रेड, पान रेड, वाइल्ड हिमालयन आंवला ग्रीन समेत सालाना करीब लाखों की चाय का कारोबार कर रहा है। ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से चाय भेजी जा रही है।
विज्ञापन

------------
हर चाय की खास है बात
पिथौरागढ़। प्राइड ऑफ हिमालया की हर चाय की खास बात है। हर चाय का अपना अलग स्वाद है। चाय का उत्पादन 100 फीसदी शुद्धता के साथ किया जाता है। इनमें किसी प्रकार का रसायन नहीं मिला होता है। यह सभी हर्बल चाय प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाने और गले में खराश की रोकथाम, ठंड और खांसी, पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
40 महिलाओं को मिला रोजगार
पिथौरागढ़। प्राइड ऑफ हिमालया में करीब 40 महिलाएं काम करती हैं। संस्थान की जाजरदेवल और लिंक रोड में यूनिट स्थापित है। जहां पर पैकेजिंग और लेबलिंग के साथ चाय उत्पादन किया जाता है। प्राइड ऑफ हिमालया करीब गढ़वाल और कुमाऊं के 3500 से किसानों से चाय उत्पादन के लिए पांच टन उत्पाद की खरीदारी करता है।

--------------
हर साल करीब 50 लाख की चाय का निर्यात विदेश के साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में किया जाता है। अमेरिका में हर माह दो करोड़ की चाय का निर्यात का लक्ष्य रखा गया है। अमेरिका भेजे जाने वाली चाय की पैकिंग अलग तरह से की जाएगी। चाय निर्यात करने के लिए अमेजन और वॉलमार्ट के साथ अनुबंध हुआ है।
हिमांशु जोशी, निदेशक, प्राइड ऑफ हिमालया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed