{"_id":"66b50d8ea4dfc785cf0fd71c","slug":"people-face-the-problems-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-116490-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बलुवाकोट में शिक्षकों की तैनाती की मांग पर अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बलुवाकोट में शिक्षकों की तैनाती की मांग पर अनशन शुरू
Thu, 08 Aug 2024 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। अटल उत्कृष्ट जीआईसी बलुवाकोट में स्थानांतरण के बाद शिक्षकों की तैनाती नहीं होने से क्षेत्र के लोगों शिक्षकों की तैनाती की मांग पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। कहा कि वे अपने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। शिक्षकों की तैनाती होने तक वे पीछे नहीं हटेंगे।
बृहस्पतिवार को क्षेत्र के अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों ने बलुवाकोट बाजार में क्रमिक अनशन शुरू करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि गणित, अंग्रेजी, जीव विज्ञान, राजनीति शास्त्र जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों का स्थानांतरण दिया गया लेकिन उनकी जगह नए शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई। भौतिक विज्ञान के शिक्षक भी हल्द्वानी संबद्ध किए गए हैं। कहा विद्यालय में 370 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। शिक्षक न होने से विद्यार्थियों का भविष्य संकट में है।
पहले दिन एसएमसी अध्यक्ष पुष्कर सिंह ऐरी, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पंकज मेहरा, पीटीए के अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, जमन सिंह अनशन पर बैठे। पूर्व प्रधान हरीश आर्या, घनश्याम पंत, प्रधान पूरन ग्वाल, बीडीसी सदस्य पदम राज जोशी, पुष्कर आर्या, रजनी देवी, द्रोपदी देवी, हंसा देवी, रत्ना देवी, कलावती आदि ने आंदोलन को समर्थन दिया। संवाद