फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face the problems.

Pithoragarh News: पढ़ाई छोड़कर अभिभावकों के साथ धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं

Sat, 05 Jul 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 05 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
गंगोलीहाट के जीआईसी चिटगल में क्लस्टर विद्यालय के विरोध में धरना देते विद्यार्थी और अ​भिभावक। स
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। जिले भर में क्लस्टर विद्यालयों का विरोध शुरू हो गया है। यहां तक कि विद्यार्थी भी इस योजना के विरोध में उतरने लगे हैं। जीआईसी चिटगल के क्लस्टर विद्यालय तामानौली में समायोजन किए जाने की सुगबुगाहट होते ही विद्यार्थियों और अभिभावकों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने कहा कि क्लस्टर विद्यालय में समायोजन कर जीआईसी चिटगल को बंद करने की साजिश रची जा रही है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जीआईसी चिटगल को क्लस्टर विद्यालय तामानौली में शामिल करने की जानकारी मिलते ही चिटगल, जीबल और अग्रोन के लोग विद्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। विद्यार्थी भी पढ़ाई छोड़कर अपने अभिभावकों के साथ धरने पर बैठ गए। सभी ने कहा कि जीआईसी चिटगल को क्लस्टर विद्यालय तामानौली में समायोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

लंबे संघर्ष के बाद यहां जीआईसी संचालित हुआ। अब इसे क्लस्टर विद्यालय में शामिल कर इसे बंद करने की साजिश रची जा रही है। विद्यार्थियों ने कहा कि स्कूल बंद होने से उन्हें क्लस्टर विद्यालय तामानौली पहुंचने में जंगल के रास्ते 10 किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ेगा। कब वे विद्यालय पहुंचेंगे और कब वापस घर आकर पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि यह योजना उनके भविष्य के लिए सही नहीं है। अभिभावकों ने कहा कि जंगल में तेंदुआ सहित अन्य वन्य जीवों का भय है। ऐसे में वे अपने बच्चों को क्लस्टर विद्यालय में नहीं भेजेंगे। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जीआईसी चिटगल को क्लस्टर विद्यालय में समायोजित किया तो वे सड़कों पर उतरेंगे।

धरना देने वालों में पीटीए अध्यक्ष धीरज पंत, नारायण राम, बसंत राम, सुरेश राम, ममता देवी, शांति देवी, रेखा देवी, सीमा महरा, लीला महरा, दीपा देवी, मंजू महरा सहित कई लोग और विद्यार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed