फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   people face the problems.

Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रा के लिए पहुंचे 20 यात्री, हुआ स्वागत

Thu, 15 May 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 15 May 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
people face the problems.
पिथौरागढ़। केएमवीएन की तरफ से आदि कैलाश यात्रा का आगाज हो गया है। 20 यात्रियों का पहला दल पिथौरागढ़ पहुंचा जहां पर्यटक आवास गृह में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान यात्रियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और भगवान शिव के जयकारे लगाते यात्रा के लिए धारचूला रवाना हुए।
विज्ञापन

पर्यटक आवास गृह पहुंचे पहले यात्री दल का प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने स्वागत किया। इसके बाद यात्रियों ने पर्यटक आवास गृह में पौधरोपण किया। वहीं उन्होंने आवास गृह के पास शहीद स्मारक पहुंचकर दीपक जलाते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नगर की मेयर कल्पना देवलाल ने यात्रियों को शुभकामना देते हुए आदि कैलाश यात्रा के लिए धारचूला को रवाना किया।
विज्ञापन

गुरुरानी ने उन्हें पौधे भेंट किए। इन्हें यात्री गुंजी में रोपेंगे। गुरुरानी ने बताया कि यात्रा दल में कुल 20 यात्री हैं। उत्तराखंड के सात, तमिलनाडु के सात, महाराष्ट्र के छह यात्री दल में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed