फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face the problems.

Pithoragarh News: खलगड़ा को जाने वाला रास्ता, पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त

Mon, 16 Sep 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 16 Sep 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पिथौरागढ़। आपदा से खलगड़ा (बियर शिवा काॅलोनी) में रास्तों को काफी क्षति पहुंची है। स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काॅलोनी के लोगों ने क्षतिग्रस्त मार्ग का जल्द सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन

देवराज दारा सिंह के नेतृत्व में लोगों ने आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र सिंह महर को ज्ञापन सौंपा। दारा सिंह ने बताया कि चार दिन पूर्व भारी वर्षा के कारण पैदल मार्ग ध्वस्त हो गया है। इसी मार्ग पर सीवर लाइन भी बनी है। मार्ग और सीवर लाइन को क्षति पहुंचने से गंदा पानी स्थानीय लोगों के घरों में आने लगा है। पेयजल लाइनें भी टूट चुकी हैं। इस कारण संक्रामक बीमारी होने का भी खतरा है। इस मार्ग पर सैकड़ों छात्र-छात्राओं सहित कालोनी के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में गोपाल दत्त तिवारी, विक्रम खत्री, अशोक सिंह, होशियार सिंह, इंद्र धामी, प्रियांशु बाड़ी आदि लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed