{"_id":"68238982044a332b10069cc0","slug":"people-face-the-problems-pithoragarh-news-c-230-1-pth1003-127740-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अस्पतालों में 115 वार्ड बॉय और आया के पद रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अस्पतालों में 115 वार्ड बॉय और आया के पद रिक्त
Tue, 13 May 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 13 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत के अस्पतालों में वार्ड बॉय और वार्ड आया के 115 पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। इनकी कमी का सीधा असर सीमांत जिले के लोगों को अस्पतालों में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। स्वच्छक नहीं होने से अस्पतालों की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
पांच लाख से अधिक आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके, इसके लिए जिला मुख्यालय में दो अस्पताल, एक संयुक्त अस्पताल और चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इसके अलावा सभी कस्बों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी हैं।
इन अस्पतालों में चतुर्थ श्रेणी वार्ड बॉय के 171 पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष लंबे समय से 46 पद रिक्त चल रहे हैं। वार्ड आया के भी छह पदों पर तैनाती नहीं हो पाई है। अस्पतालों में गंदगी न हो, इसके लिए जिले भर में 75 पद स्वीकृत हैं। इसके बावजूद जिले के अस्पतालों में 63 पदों पर कर्मचारियों की तैनाती नहीं हो पाई है। जौलजीबी, मुनस्यारी, थल सहित जिले के दूरस्थ अस्पतालों में यह भी नहीं हो पा रहा है।