{"_id":"67cb31c0617997c4400ea84a","slug":"people-face-the-problems-pithoragarh-news-c-230-1-pth1003-124923-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: इंटर कॉलेज नहीं, हाईस्कूल से आगे की पढ़ाई बालिकाएं के लिए ख्वाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: इंटर कॉलेज नहीं, हाईस्कूल से आगे की पढ़ाई बालिकाएं के लिए ख्वाब
Fri, 07 Mar 2025 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जारा जिबली के ग्रामीणों ने हाईस्कूल के उच्चीकरण और शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर 115 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि इंटर कॉलेज नहीं होने से बालिकाएं हाईस्कूल से आगे की पढ़ाई नहीं कर पाती हैं।
शुक्रवार को जारा जिबली के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि हाईस्कूल जारा जिबली के उच्चीकरण का शासनादेश नवंबर 2022 में जारी किया था। मानकों को पूरा करने के बाद भी आज तक कक्षाओं का संचालन नहीं हो पाया है। इस सत्र में यदि कक्षाओं का संचालन नहीं हुआ तो भविष्य में कभी हाईस्कूल का उच्चीकरण नहीं हो सकेगा। हाईस्कूल के बाद विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए नदी-नालों और दरकते पहाड़ों के बीच 15 किमी पैदल चलकर मवानी-दवानी की दौड़ लगानी पड़ती है। ऐसे में लड़कियों को इंटर की पढ़ाई छोड़नी पड़ती है।
हाईस्कूल में भी अंग्रेजी और कला विषयों के शिक्षक नहीं हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द इंटर कॉलेज के संचालन के साथ ही शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरेंगे। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान जारा जिबली संजीव सिंह बिष्ट, बीडीसी सदस्य जयंती देवी, एसएमसी अध्यक्ष भगत सिंह, विक्रम सिंह, बहादुर सिंह, दान सिंह, भावना देवी, मंजू देवी, नंदी देवी सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।