फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tanakpur mason injured after coming into contact with a cutter machine

Pithoragarh News: कटर मशीन की चपेट में आकर टनकपुर का राज मिस्त्री घायल

Fri, 04 Sep 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 04 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur mason injured after coming into contact with a cutter machine
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी स्थित एक घर में टाइल्स बिछाते समय टनकपुर का एक राज मिस्त्री कटर मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें उप जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल के डॉ. नौनिहाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी से घायल नगर के वार्ड संख्या-3 निवासी विक्की शर्मा (20) पुत्र राजू शर्मा को लहूलुहान हालत में अस्पताल लाया गया। उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट और खून बह रहा था।
विज्ञापन

प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें भर्ती किया गया। घायल राज मिस्त्री ने बताया कि वह ब्रह्मदेव मंडी स्थित एक घर में श्रमिकों के साथ टाइल्स बिछा रहे थे, इस बीच अचानक वह कटर की चपेट में आ गए। खून अधिक बहने पर साथी श्रमिक उन्हें अस्पताल लाए। डॉ. सिंह ने बताया कि पांव में गहरा घाव है अभी इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed