फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face the problems.

Pithoragarh News: चौबाटी जीआईसी में छात्र-छात्राओं ने अभिभावकों संग किया प्रदर्शन

Mon, 11 Aug 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 11 Aug 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। क्लस्टर योजना के तहत जीआईसी चौबाटी को समायोजित करने के विरोध में छात्र-छात्राओं ने अभिभावकों के साथ शिक्षा विभाग और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि क्लस्टर योजना के तहत हमारे स्कूल को बंद किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

चौबाटी क्षेत्र के अभिभावक पीटीए अध्यक्ष पूरन सिंह देउपा के नेतृत्व में जीआईसी पहुंचे और विद्यार्थियों को साथ लेकर सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार क्लस्टर योजना के तहत दुर्गम क्षेत्रों में खोले गए स्कूलों को बंद कर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की दिक्कत बढ़ा रही है। कहा कि जीआईसी चौबाटी में 178 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। क्लस्टर योजना के तहत इस स्कूल को अन्य स्कूल में समायोजित किया जा रहा है। ऐसे में क्षेत्र के इन छात्र-छात्राओं को पांच से 20 किलोमीटर दूर अन्य स्कूलों में जाना होगा। चेतावनी दी कि यदि हमारे स्थानीय स्कूल को बंद किया तो वे सड़कों पर उतरेंगे। प्रदर्शन करने वालों में भगवान सिंह देउपा, हर सिंह देउपा, जीवन सिंह, पुष्पा देवी, रेखा देवी, प्रभा देवी, सुभाष जोशी, दीपक देउपा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed