फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face the problems.

Pithoragarh News: क्लस्टर स्कूल में समायोजन करने पर अभिभावकों संग धरने पर बैठे बच्चे

Mon, 07 Jul 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 07 Jul 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
जीआईसी चौरपाल में क्लस्टर विद्यालय के विरोध में धरने पर बैठे विद्यार्थी और अ​भिभावक। संवाद
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। क्लस्टर स्कूल पव्वाधार में समायोजन से भड़के जीआईसी चौरपाल के विद्यार्थियों ने पढ़ाई छोड़कर सोमवार को अभिभावकों के साथ स्कूल परिसर में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। विद्यार्थियों ने कहा कि विद्यालय बंद होने से उन्हें क्लस्टर विद्यालय तक आवाजाही के लिए 30 किलोमीटर पैदल सफर करना होगा। कब यह दूरी तय होगी और पढ़ाई के लिए कैसे समय मिलेगा इसका जवाब सरकार और विभाग को देना होगा।
विज्ञापन

अभिभावकों ने कहा कि क्लस्टर विद्यालय के नाम पर सरकार स्थानीय विद्यालयों को बंद कर अपनी नाकामी छुपाने की साजिश रच रही है। क्षेत्र के 10 से अधिक गांवों के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर शिक्षा दिलाने के लिए इस विद्यालय को खोला गया। शिक्षकों की तैनाती और बेहतर सुविधाएं तो सरकार उपलब्ध नहीं करा सकी। छात्र संख्या घटने पर क्लस्टर योजना के तहत विद्यालयों को बंद किया जा रहा है जो सरकार की नाकामी है। विद्यार्थियों ने कहा कि क्लस्टर विद्यालय पहुंचने के लिए उन्हें जंगल के बीच बने बदहाल रास्तों से 15 किलोमीटर का पैदल सफर करना होगा। घर वापसी के लिए भी इतनी दूरी तय करनी होगी।
विज्ञापन

कहा कि वन्य जीवों के खतरे के बीच वे कैसे 30 किलोमीटर पैदल चलेंगे और पढ़ाई के लिए उन्हें समय कब मिलेगा। सरकार ने इसे अनदेखा किया है। कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री मनोज टम्टा ने भी स्कूल पहुंचकर अभिभावकों और विद्यार्थियों के धरने को अपना समर्थन दिया। सभी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि क्लस्टर विद्यालय के नाम पर उनके विद्यालय को बंद किया तो वे सड़कों पर उतरेंगे। धरना देने वालों में एसएमसी अध्यक्ष महेश सिंह, कमल सुगड़ा, गिरीश सुगड़ा, दीपक उप्रेती, पवन सिंह, पिंकी उप्रेती, शोभा देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लस्टर विद्यालय योजना का विरोध किया

मुवानी (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के लोगों ने क्लस्टर विद्यालय योजना का विरोध किया है। दिगरा मुवानी के पूर्व बीडीसी सदस्य सोबन सिंह कार्की, हिमांशु राठौर, राजेंद्र प्रसाद, कुंदन सिंह आदि ने सीएम को पत्र भेजकर कहा कि क्लस्टर विद्यालय में समायोजन कर क्षेत्र के स्कूलों को बंद किया जा रहा है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना होगा। स्थानीय स्तर पर खोले गए विद्यालयों को बंद करना विद्यार्थियों के हित में सही नहीं है। चेतावनी दी कि क्षेत्र के स्कूलों को बंद कर इन्हें क्लस्टर विद्यालय में समायोजित किया गया तो आंदोलन होगा। संवाद
उमावि संगौड़ का क्लस्टर विद्यालय में समायोजन का विरोध

बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संगौड का क्लस्टर विद्यालय में समायोजन करने का विरोध करते हुए क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। नवीन कुमार, हरीश कुमार, हीरा राम सहित अन्य लोगों ने कहा कि वर्तमान में इस विद्यालय में 54 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इसे बंद कर इसका क्लस्टर विद्यालय में समायोजन करने से विद्यार्थियों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। चेतावनी दी कि यदि इस विद्यालय का क्लस्टर विद्यालय में समीयोजन हुआ तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। संवाद



क्लस्टर विद्यालय का विरोध किया
चंपावत। माध्यमिक अतिथि शिक्षक एसोसिएशन ने क्लस्टर विद्यालय का विरोध किया है। जिलाध्यक्ष चंचल सिंह कुंवर की अध्यक्षता में हुई गूगल मीट में पदाधिकारियों ने प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यह योजना नहीं लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई में दिक्कतें होगी। बिना सोचे समझे इसे लागू करना ठीक नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed