फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face the problems.

Pithoragarh News: महाविद्यालय बनाने में महाभूल, भवन बनाया लेकिन रास्ता भूले

Mon, 07 Jul 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 07 Jul 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। 4.95 करोड़ रुपये से बना गंगोलीहाट महाविद्यालय का नया भवन दो साल से वीरान पड़ा है। ग्रामीणों की दान दी गई नाप भूमि पर भवन तो खड़ा कर दिया गया लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उच्च शिक्षा विभाग और सरकार सड़क नहीं बना सकी। सड़क न होने से महाविद्यालय नए भवन में शिफ्ट नहीं हो सका है और विद्यार्थी गेस्ट हाउस में पढ़ने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2001 में गंगोलीहाट महाविद्यालय की स्थापना हुई। शुरुआत में इसका निजी भवन में संचालन हुआ। 2005 से जिला पंचायत के गेस्ट हाउस में कक्षाएं संचालित हुईं। बमुश्किल 4.95 करोड़ रुपये से सिमलकोट में महाविद्यालय के अपने भवन का निर्माण शुरू हुआ जो दो साल बनकर तैयार हो गया। ग्रामीणों की दान में दी गई नाप भूमि पर भवन तो खड़ा कर दिया गया लेकिन यहां तक सड़क पहुंचाने में उच्च शिक्षा विभाग और सरकार नाकाम रही है। नतीजनत आज तक महाविद्यालय अपने भवन में शिफ्ट नहीं हो सका है और 454 विद्यार्थी गेस्ट हाउस के कमरों में बदहाल व्यवस्थाओं की मार सहते हुए सुनहरे भविष्य के सपने बुन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed